कटंगी: जिले के सेन समाज को शासकीय कर्मचारी ने दी गाली, सेन समाज ने कटंगी थाने में सौंपा ज्ञापन
जल संसाधन विभाग कटंगी में सहायक ग्रेड 3 में पदस्थ कर्मचारी ने जिले के सेन समाज को जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित किया है। इस घटना से आहत होकर सेन समाज के पदाधिकारियों ने कटंगी थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी भास्कर बारमबे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग रखी है।