गुनौर: सलेहा थाना क्षेत्र में पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 पेटी अवैध शराब के साथ बलेनो कार जब्त
Gunnor, Panna | May 13, 2026 पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की है। कार्रवाई के दौरान 15 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें करीब 135 लीटर शराब शामिल है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 57 हजार रुपये बताई जा रही है।