जींद: नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को जयंती देवी मंदिर में माता कुष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़
Jind, Jind | Apr 12, 2024 शहर के प्रसिद्ध जयंती देवी मंदिर व अन्य मंदिरों में नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को माता कुष्मांडा की पूजा अर्चना के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में सुबह से ही भक्त माथा टेकने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने मंदिरों के बाहर दुकानों से बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदे।