रामगढ़ चौक: औरे गांव में एक महिला की करेंट से मौत,परिजनों ने बताया कि विधुत प्रवाहित लोहे के पोल के संपर्क में आने से हुई घटना।
औरे में एक महिला गुरुवार 6 बजे घर के आगे झाड़ू दे रही थी।इस दौरान विधुत प्रवाहित लोहा पोल के संपर्क में आ गयी।मूर्छित अवस्था में परिजन सदर अस्पताल लेकर आये।जहां उनकी मौत हो गई।मृतिका औरे के हरेराम सिंह की पत्नी सुमन देवी है।घटना की जानकारी मिलते ही सूर्यगढ़ा विधायक सदर अस्पताल पहुंचे जहां परिजन से मिलकर उन्हें ढांढस दिया। तत्पश्चात शोक संवेदना व्यक्त की।