धार: धामनोद के बूटीनाला व गुलझरी क्षेत्र में अवैध शराब पर छापा, धरमपुरी आबकारी टीम ने की कार्रवाई
Dhar, Dhar | May 23, 2025 धामनोद के बूटीनाला व गुलझरी क्षेत्र में अवैध शराब पर छापा, धरमपुरी आबकारी टीम की कार्रवाई।शुक्रवार शाम 4:00 बजे धामनोद के बूटीनाला और गुलझरी क्षेत्र में धरमपुरी आबकारी वृत्त ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी में कई स्थानों पर जलती हुई भट्टियां, जमीन में छिपे ड्रम, महुआ लहान और कच्ची शराब जब्त की गई।