गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया उपविकास आयुक्त का व्हाट्सप हुआ हैक,मांगा 56 हजार रुपए,जांच में जुटी साइबर थाना
गया के उपविकास आयुक्त का व्हाट्सअप्प अकाउंट हैक कर साइबर अपराधियों ने मोबाइल में सेव कर्मचारियों और परिचितों के नंबरों पर मैसेज भेजकर 56 हजार रुपए की मदद करने की अपील किए जाने का मामला सामने आया है।जिसके तुरंत बाद ठगी की घटना की जानकारी मिली।मैसेज की भाषा और पैसे मांगने का तरीका पर संदेह हुआ तो उपविकास आयुक्त से संपर्क किया।जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ