पूरनपुर: रजागंज देहात में ब्लॉक रोड पर सड़क व नाला निर्माण की मांग को लेकर भाकपा (माले) ने किया प्रदर्शन
पूरनपुर। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह 11:30 पर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पहुचकर ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की जर्जर सड़कों, जलभराव और सफाई व्यवस्था की समस्याओं को उठाया। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक सचिव देवीदयाल ने किया।