लोहरदगा: ठकुराइन तालाब में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही है जांच
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के ठकुराइन तालाब से बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तालाब से युवक के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 6:30 बजे एक युवक ने तालाब में छलांग लगा दी। जब तक