गया टाउन सीडी ब्लॉक: "मॉब लिंचिंग, फर्जी एनकाउंटर और बुलडोजर राज के खिलाफ गया में गरजा भाकपा (माले), सरकार पर बोला तीखा हमला"
भाकपा (माले) के राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत शनिवार को 3 बजे गया शहर में अंबेडकर पार्क से टावर चौक तक विशाल प्रतिवाद मार्च निकाला गया। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान मॉब लिंचिंग, कथित फर्जी पुलिस एनकाउंटर, बुलडोजर कार्रवाई, पुलिस दमन तथा लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमलों के विरोध में नारे लगाए गए।