बरवाला: रामगढ़ में मलिक मेडिकोज की दुकान से ए.सी का आउटलेट चोरी, मामला दर्ज
शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी अनुसार रामगढ़ में स्थित मलिक मेडिकोज की दुकान से ए.सी का आउटलेट चोरी होने का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को अनिल मलिक ने बताया है कि कोई नाम पता ना मालूम व्यक्ति दुकान से ए सी का आउटलेट चोरी कर ले गया है।