बरवाला: बरवाला कालेज रोड पर पशु बाड़े से भैंस चोरी, मामला दर्ज
शनिवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार बरवाला कालेज रोड़ पर स्थित एक पशु बाड़े से चोर एक भैंस चोरी कर ले गए। पुलिस ने पशुपालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। शनिवार को शिकायतकर्ता हरदेव सिंह पुत्र बाबू सिंह ने बताया कि वो रात को अपनी भैंस को पशु बाड़े में बांध कर गया था। जब शनिवार तड़के देखा तो भैंस खूंटे पर नही थी। हरदेव ने भैंस की आसपास तलाश की।