पिंड्रा: वाराणसी में 11 केवी विद्युत लाइन से युवक की मौत, बड़ागांव ब्लाक के कठिरांव में दातून तोड़ते समय हुआ हादसा
बड़ागांव ब्लाक के कठिरांव लठिया गांव में रविवार को 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेरी जानकारी के अनुसार मृतक दौड़ लगाने के लिए गांव के बाहर गया था और इस दौरान वह विद्युत केवल के चपेट में आ गया।