मिर्ज़ापुर: राजगढ़ थाना क्षेत्र में मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म, पुलिस पर रिश्वत का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि युवति के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है घटना का खुलासा तब हुआ जब युवती गर्भवती हो गई पीड़िता के परिजनों ने राजगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि पुलिस ने कथित तौर पर रिश्वत लेकर मामले को दबाने की कोशिश की और उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़िता के एसपी कार्यालय पहुंचने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।