कैराना: कैराना में गोवंश के साथ अमानवीय कृत्य करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, तमंचा व कारतूस भी बरामद
Kairana, Shamli | May 23, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला बेगमपुरा में धर्मस्थल के निकट एक व्यक्ति द्वारा गोवंश के साथ अमानवीय कृत्य करने का मामला सामने आया था। घटना की वीडियो भी कैमरे में कैद कर ली गई थी, जिसे लेकर हिंदू संगठनों के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया था। घटना को लेकर दर्जनों लोग कोतवाली में पहुंचे थे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।