जशपुर: सुशासन तिहार 2026: खूंटीटोली शिविर में 102 आवेदनों का मौके पर किया गया निराकरण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड कांसाबेल के ग्राम खूंटीटोली में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं।।शिविर में विभिन्न विभागों से कुल 566 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 102 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।