हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में महात्मा फुले जयंती पर समरसता का संदेश, समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया
हनुमानगढ़ में सामाजिक समरसता न्याय मंच के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। जंक्शन स्थित सैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोगों ने भाग लिया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अध्यक्ष रामप्रताप भाट ने फुले के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया है।