घोड़ाडोंगरी: विधायक गंगा उइके का भजन गाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, भगवान गणेश की भक्ति में लीन दिखीं
सोमवार को गणेश उत्सव के दौरान घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके का भगवान गणेश का भजन गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक गंगा उइके भगवान गणेश की भक्ति में भजन गाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।