सहसपुर लोहारा: ग्राम रामपुर में तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति अपनी बाइक से गिरकर घायल हुआ, थान खम्हरिया अस्पताल में भर्ती
मामला लोहारा थाना क्षेत्र अंतगर्त आने वाले ग्राम रामपुर का है। जहाँ शुक्रवार कि दोपहर 03 बजे के करीब मिली जानकारी अनुसार तेज रफ़्तार बाइक सवार व्यक्ति स्वयं कि बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में ईलाज के लिए डायल 112 कि टीम ने थान खम्हरिया के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया है।