थलीसैंण: मंत्री ने टीबी उन्मूलन की बैठक ली, दिए आवश्यक निर्देश, कहा- 2025 तक उत्तराखंड को टीबी मुक्त बनाया जाएगा
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने टीबी उन्मूलन की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिये। मंत्री ने थलीसैंण स्थित उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा की।