थलीसैंण: थलीसैंण में वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
1 जुलाई से 7 जुलाई तक आयोजित वन महोत्सव सप्ताह के तहत नगर पंचायत थलीसैंण एवं वन विभाग थलीसैंण के संयुक्त सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि और आमजन में पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपने के साथ ही वृक्षारोपण को लेकर जागरूक किया गया।