हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में म्युल अकाउंट में 88 लाख रुपए की संदिग्ध ट्रांजैक्शन, साइबर थाना में मुकदमा दर्ज, 18 शिकायतें हुईं दर्ज
हनुमानगढ़ साइबर थाना पुलिस ने म्युल अकाउंट के दुरुपयोग पर कार्रवाई करते हुए टाउन के एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खाते में 88 लाख रुपए से अधिक की ट्रांजैक्शन सामने आई जिस देश के विभिन्न स्थानों पर दर्ज 18 साइबर शिकायतों से जोड़ा गया है। पुलिस के अनुसार पंजाबी मोहल्ला निवासी श्योचन्द के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।