चंदला: चंदला थाने में जहर खाने से युवक की मौत, पति-पत्नी विवाद बना कारण
चंदला थाना क्षेत्र में काउंसलिंग के दौरान 23 वर्षीय युवक रामविशाल अहिरवार ने थाना परिसर में शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामले में परिजनों और पत्नी ने अलग-अलग आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है