धनौरा: अमरोहा में अमावस को लेकर फैलाई जा रही जानकारी पर पुरोहित ने की प्रेस वार्ता, श्रद्धालुओं को किया जागरूक
रविवार को करीब 5:00 बजे अमरोहा जनपद के गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र के तिगरी गंगा धाम के रहने वाले पुरोहित गंगा शरण ने अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा है कि सोमवार को 12:24 पर अमावस आएगी और मंगलवार तक चलेगी। उन्होंने कहा है कि कोई भी श्रद्धालु सोमवार को स्नान करने घाट पर ना आए, मंगलवार को ही शुभ माना जाता है।