धनौरा: गजरौला के नागपाल इंटरनेशनल स्कूल में 29 को होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन
गजरौला में महामंडलेश्वर स्वामी श्री जलेश्वरानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में 29 मई से नगर के नागपाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में चतुर्थ श्री शिव शक्ति महायज्ञ, चतुर्वेद पारायण एवं श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आपको बता दें कि इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आयोजन के संयोजक जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर एवं भाजपा नेता चौधरी वेदपाल सिंह हैं।