धनौरा: गजरौला थाना पुलिस ने ट्रेन में फोन चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, फोन बरामद कर चालान किया
रविवार को करीब 3:00 बजे गजरौला थाने के उप निरीक्षक अतवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया है कि शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि मैं करीब 3:00 बजे के आसपास में मुखबिर की सूचना मिली की ट्रेन में यात्रियों के फोन चोरी करने वाला आरोपी गजरौला के मोहल्ला शिवपुरी माल गोदाम के पास घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक अतवीर सिंह चौहान ने छापेमारी कर दी।