धनौरा: गजरौला के गांव मोहर का पट्टी में चोरों का आतंक, नगदी सहित लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
आपको बता दे कि थाना क्षेत्र के गांव मोहर का पट्टी में रूप किशोर सिंह का परिवार रहता है। सभी परिवार के लोग घर में सो रहे थे,शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि लगभग 3:00 बजे के आसपास में अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बना लिया और घर में रखे तीन लाख रुपए की नगदी व दो लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण पर साफ कर दिया। रविवार सुबह करीब 10:00 बजे चोरी की जानकारी हुई।