मथुरा: कृष्णा नगर के शास्त्री नगर में युवक पर गोली चलाने वाला हमलवार गिरफ्तार, तमंचा बरामद
मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर में दो दिन पहले हुए सनसनीखेज फायरिंग कांड में कृष्णा नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।