बरहट: जमुई में विशेष वाहन जांच अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों की हुई सघन जांच
Barhat, Jamui | Jul 6, 2026 जमुई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शाम 4 बजे तक अपराध निरोधी विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन जांच की गई। पुलिस ने वाहनों के दस्तावेज, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की।