बरेली: थाना कैंट क्षेत्र में एलएलबी छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पत्नी से होता था झगड़ा
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर कांधरपुर के रहने वाले चेतन शर्मा (30) ने मंगलवार को घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता रक्षपाल शर्मा ने बताया कि बेटे की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले कैंट क्षेत्र के वविया में की थी। आये दिन उसका झगड़ा पत्नी से होता रहता था। इसके चलते बेटे की ससुराल वालों से अनबन थी।