बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के महेशपुरा में दबंगों ने गर्भवती महिला के साथ की मारपीट
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के महेशपुरा में दबंगों द्वारा एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।