बरेली: बरेली लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने बड़े अंतर से जीत की हासिल, जनता का दिया धन्यवाद
बरेली लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। जीत के बाद उन्होंने जनता का शुक्रिया अदा किया। वही भाजपाइयों ने जीत के बाद जश्न मनाया। जीत के बाद छत्रपाल गंगवार भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।