चूरू: थेलासर में कार से एक लाख रुपए की हेरोइन जब्त, आरोपी युवक को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 13, 2026 चूरू जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नकेल के तहत रतननगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक लाख रुपए की हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रतननगर पुलिस के मुताबिक जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए “ऑपरेशन नकेल” अभियान चलाया जा रहा है।