बंशीधरनगर (नगर उंटारी): मारपीट के बाद हुई मौत मामले में तीन दोषियों को 10-10 साल की सजा
हत्या से जुड़े एक मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय, श्री बंशीधर नगर की अदालत ने तीन आरोपितों को दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह फैसला जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय मनोज कुमार शर