Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

राजधानी के पॉश इलाके में पटना पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 लड़की और एक युवक गिरफ्तार !

Patna Rural, Patna | Jul 3, 2026

MORE NEWS

आज दिनांक 14.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र के द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिए।

जनता दरबार के दौरान दिनारा प्रखंड के चितांव निवासी कृष्णानंद पाठक ने भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए आवेदन को अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम को भेजा गया।

वहीं, शिवसागर प्रखंड के थनुआ गांव की संगीता सिंह ने गलत तरीके से कराए जा रहे नाली निर्माण की शिकायत की। जिला पदाधिकारी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिवसागर को निर्देशित किया।

इसके अलावा सासाराम के प्रतापगंज निवासी सोहन चौधरी ने बालू घाट कटार स्थित प्रस्तावित नाला अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण जलजमाव, गंदे पानी के फैलाव तथा हैजा, मलेरिया जैसी बीमारियों के खतरे और मकानों को हो रहे नुकसान की शिकायत की। जिला पदाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अविलंब जांच कर समस्या के समाधान हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

जनता दरबार में प्राप्त अन्य सभी आवेदनों को भी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन के लिए भेजते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

#IPRD
#EaseOfLiving 
#PublicService 
#BiharGovernment 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 14.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र के द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान दिनारा प्रखंड के चितांव निवासी कृष्णानंद पाठक ने भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए आवेदन को अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम को भेजा गया। वहीं, शिवसागर प्रखंड के थनुआ गांव की संगीता सिंह ने गलत तरीके से कराए जा रहे नाली निर्माण की शिकायत की। जिला पदाधिकारी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिवसागर को निर्देशित किया। इसके अलावा सासाराम के प्रतापगंज निवासी सोहन चौधरी ने बालू घाट कटार स्थित प्रस्तावित नाला अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण जलजमाव, गंदे पानी के फैलाव तथा हैजा, मलेरिया जैसी बीमारियों के खतरे और मकानों को हो रहे नुकसान की शिकायत की। जिला पदाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अविलंब जांच कर समस्या के समाधान हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। जनता दरबार में प्राप्त अन्य सभी आवेदनों को भी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन के लिए भेजते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। #IPRD #EaseOfLiving #PublicService #BiharGovernment Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 14, 2026

महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास तथा जिला प्रशासन, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 181, बाल विवाह निषेध, लैंगिक समानता, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा तथा महिलाओं और बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने छात्राओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन एवं प्रशासन से सहायता लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाना, उन्हें उनके अधिकारों से परिचित कराना तथा सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।

महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास ने सभी छात्राओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें, शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनें तथा किसी भी आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन 181 का उपयोग करें। कार्यक्रम में सभी छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगों युक्त डायरी पेन एवं अल्पाहार का वितरण किया गया l
कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर  महिला एवं बाल विकास निगम रोहतास के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी तथा छात्र-छात्राओं /शिक्षक  के द्वारा किया गया।

#IPRD
#BetiBachaoBetiPadhao

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास तथा जिला प्रशासन, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 181, बाल विवाह निषेध, लैंगिक समानता, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा तथा महिलाओं और बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने छात्राओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन एवं प्रशासन से सहायता लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाना, उन्हें उनके अधिकारों से परिचित कराना तथा सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास ने सभी छात्राओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें, शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनें तथा किसी भी आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन 181 का उपयोग करें। कार्यक्रम में सभी छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगों युक्त डायरी पेन एवं अल्पाहार का वितरण किया गया l कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर महिला एवं बाल विकास निगम रोहतास के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी तथा छात्र-छात्राओं /शिक्षक के द्वारा किया गया। #IPRD #BetiBachaoBetiPadhao Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 14, 2026

आज दिनांक 14.07.2026 को पटना स्थित संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न जिलों से प्राप्त लंबित जनशिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों में सहयोग पोर्टल पर प्राप्त परिवादों के निष्पादन की समीक्षा की गई तथा जन-शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान रोहतास जिले के दो आवेदकों ने माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सहयोग पोर्टल पर दर्ज उनकी शिकायतों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा रहा है। दोनों आवेदकों ने जिला प्रशासन, रोहतास द्वारा किए गए त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी हस्तक्षेप की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि प्रथम प्रकरण में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित तकनीकी एवं प्रक्रियागत बाधाओं का निराकरण करते हुए लाभार्थी के आधार एवं बैंक खाते के एनपीसीआई सीडिंग, आवश्यक सत्यापन तथा विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की गई। वहीं, द्वितीय प्रकरण में अनुकम्पा अनुदान से संबंधित लंबित अभिलेख प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रकरण को जिला स्तरीय चयन समिति के समक्ष निर्णयार्थ निर्धारित किया गया। 

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र तथा जिला अनुश्रवण कोषांग (सहयोग पोर्टल) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, रोहतास ने कहा कि सहयोग पोर्टल राज्य सरकार की जनोन्मुखी एवं उत्तरदायी प्रशासनिक व्यवस्था का प्रभावी माध्यम है, जिसके द्वारा प्राप्त परिवादों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रत्येक परिवाद का तथ्यों के आधार पर त्वरित निष्पादन करते हुए आवेदकों की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।

#IPRD
#SahyogShivir
#PublicService
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 14.07.2026 को पटना स्थित संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न जिलों से प्राप्त लंबित जनशिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों में सहयोग पोर्टल पर प्राप्त परिवादों के निष्पादन की समीक्षा की गई तथा जन-शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान रोहतास जिले के दो आवेदकों ने माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सहयोग पोर्टल पर दर्ज उनकी शिकायतों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा रहा है। दोनों आवेदकों ने जिला प्रशासन, रोहतास द्वारा किए गए त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी हस्तक्षेप की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि प्रथम प्रकरण में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित तकनीकी एवं प्रक्रियागत बाधाओं का निराकरण करते हुए लाभार्थी के आधार एवं बैंक खाते के एनपीसीआई सीडिंग, आवश्यक सत्यापन तथा विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की गई। वहीं, द्वितीय प्रकरण में अनुकम्पा अनुदान से संबंधित लंबित अभिलेख प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रकरण को जिला स्तरीय चयन समिति के समक्ष निर्णयार्थ निर्धारित किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र तथा जिला अनुश्रवण कोषांग (सहयोग पोर्टल) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, रोहतास ने कहा कि सहयोग पोर्टल राज्य सरकार की जनोन्मुखी एवं उत्तरदायी प्रशासनिक व्यवस्था का प्रभावी माध्यम है, जिसके द्वारा प्राप्त परिवादों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रत्येक परिवाद का तथ्यों के आधार पर त्वरित निष्पादन करते हुए आवेदकों की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। #IPRD #SahyogShivir #PublicService Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 14, 2026

आज जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में संचालित गतिविधियों एवं प्रगति की समीक्षा गूगल मीट के माध्यम से की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक एवं वरिष्ठ टीबी प्रयोगशाला पर्यवेक्षक सहित संबंधित स्वास्थ्य पदाधिकारी जुड़े।

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने अभियान से संबंधित सभी प्रमुख सूचकांकों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक्स-रे, टीपीटी, एनएएटी, टेस्टिंग, रोगियों की समय पर पहचान, उपचार की निरंतरता तथा अन्य निर्धारित मानकों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए क्षेत्र स्तर पर नियमित निगरानी, गुणवत्तापूर्ण जांच एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, मुख्य विकास पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कार्यक्रम समन्वयक, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में संचालित गतिविधियों एवं प्रगति की समीक्षा गूगल मीट के माध्यम से की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक एवं वरिष्ठ टीबी प्रयोगशाला पर्यवेक्षक सहित संबंधित स्वास्थ्य पदाधिकारी जुड़े। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने अभियान से संबंधित सभी प्रमुख सूचकांकों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक्स-रे, टीपीटी, एनएएटी, टेस्टिंग, रोगियों की समय पर पहचान, उपचार की निरंतरता तथा अन्य निर्धारित मानकों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए क्षेत्र स्तर पर नियमित निगरानी, गुणवत्तापूर्ण जांच एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, मुख्य विकास पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कार्यक्रम समन्वयक, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। #IPRD Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 14, 2026

आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी नगर निगम सासाराम, सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में फेसबुक लाइव के माध्यम से जानकारी दी जा रही है.

आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी नगर निगम सासाराम, सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में फेसबुक लाइव के माध्यम से जानकारी दी जा रही है.

Patna, Bihar | Jul 14, 2026