रामपुर: बुधवार को थाना गंज के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने किया आकस्मिक निरीक्षण
Rampur, Rampur | Aug 13, 2025 बुधवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना गंज का पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न रजिस्टरों जैसे अपराध, त्यौहार, और मालखाना रजिस्टरों की जाँच की। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने थाने के विभिन्न विभागों, जैसे साइबर सेल, महिला हेल्प डेस्क, बैरक और भोजनालय का भी जायजा लिया।