रामपुर: टांडा पुलिस ने निजी स्कूल के प्रिंसिपल को युवती की फर्जी अंक तालिका बनाने और पिता के साथ मारपीट के मामले में दबोचा
Rampur, Rampur | Aug 13, 2025 पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बुधवार की शाम 7:30 बजे अपने आवास पर मीडिया से मुख़ातिब होकर कहा है कि थाना टांडा पुलिस ने एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल को युवती की फर्जी अंक तालिका बनाने व युवती के पिता के साथ मारपीट करने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने संबंधी आरोप में गिरफ्तार करके न्यायालय के समस्त पेश किया न्यायालय ने आरोपी प्रंसिपल को जेल भेज दिया है।