रामपुर: गुईया तालाब के पास अज्ञात कारणों से स्कूटी में लगी आग, पूरी स्कूटी जलकर हुई राख, पुलिस ने शुरू की जांच
Rampur, Rampur | Aug 13, 2025 गुईया तालाब के पास अज्ञात कारणों से एक स्कूटी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर राख हो गई। जब तक दमकल की टीम को कोई फोन कॉल करता तब तक पूरी की पूरी स्कूटी जलकर राख हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना बुधवार की दोपहर 2:30 बजे की बताई जा रही है। घटना को लेकर पुलिस के अधिकारियों का कहना है अभी आग लगने के कारण को हम जानने में जुटे हैं।