बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई
बिक्रमगंज में दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को 5 बजे बिक्रमगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने की। इसमें एसडीएम दिलीप कुमार सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य शामिल हुए।