कन्नौज: कन्नौज शहर के बोर्डिंग ग्राउंड के पास चर्च में सुबह 9 से 11 बजे तक ईश्वर से प्रार्थना, जानिए जीवन का सही रास्ता
कन्नौज शहर के बोर्डिंग ग्राउंड के पास स्थित चर्च में आज प्रार्थना भवन में आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने जीवन की बुराइयों को दूर करने और प्रभु के द्वारा दिए गए इस जीवन को सही काम में लगाए जाने की बात कही गई। पादरी प्रमोद चेरियन ने इस दौरान मौजूद लोगों को पवित्र बाइबल का अध्ययन कराते हुए कहा कि जो बुराई के रास्ते पर चल रहे है उनको सही रास्ता पर चलना है।