कन्नौज: कन्नौज शहर के मोहल्ला कानूनगोयान में शिवमंदिर में श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन, कल राजगद्दी के साथ होगी आरती
कन्नौज शहर के मोहल्ला कानून गोयान में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दो दिवसीय श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। यह आयोजन सावन मास के दिनों में हर वर्ष किया जाता है। जिसमें भक्तजनों के सहयोग से शनिवार दोपहर 12 बजे श्री अखंड रामायण पाठ का पूजन विधि के साथ शुभारम्भ किया गया, जिसके बाद यह लगातार 24 घंटे जारी रहने के बाद भगवान की राजगद्दी की जाएगी ।