कन्नौज: कन्नौज शहर के मोहल्ला भटपुरी में स्थित श्रीदुग्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा एवं साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन हुआ
कन्नौज शहर के मोहल्ला भटपुरी में स्थित श्री बाबा पंचमुखी दुग्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा एवं साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज शनिवार को शाम 5 बजकर 15 मिनट पर सरस कथा वाचक पंडित राजेश शास्त्री जी महाराज राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कथा का अमृत रसपान कराते हुए कहा कि कितने अहंकारी और अभिमानी लोग आए वह सब धरासायी हो गए।