पंचकूला: बिल्ला गांव में पंचायती राज दिवस मनाया गया, ग्राम स्वराज के संकल्प के साथ जन प्रतिनिधियों की हुई बैठक
बिल्ला गांव में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधियों और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरियाणा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट के मौन से हुई।