पंचकूला: डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर 83 लाख की धोखाधड़ी करने वाला पकड़ा गया, पंचकूला पुलिस ने दी जानकारी
वीरवार को शाम 6 बजे जानकारी देते हुआ पंचकूला के सेक्टर 1 में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पंचकूला साइबर थाना पुलिस के द्वारा डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर और पुलिस अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से 83 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में उत्तर प्रदेश के बागपत से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है