ग्वालियर गिर्द: पड़ोसी को मकान खाली करने के लिए धमकाया, गोली चलाई, तीन पर मामला दर्ज
नारायण विहार कॉलोनी गल्ला मंडी में शनिवार रात करीब 9:45 बजे तीन लोगों ने अपने पड़ोसी तहसीलदार राठौर को मकान खाली करने की धमकी दी और गाली गलौज की। मना करने पर एक आरोपी कुलदीप राठौर ने तहसीलदार सिंह पर गोली चला दी गनीमत रही कि वह बच गए। गोला का मंदिर पुलिस ने अमित राठौर कुलदीप राठौर और अनिल परमार के खिलाफ धमकाने और हवाई फायरिंग का मुकदमा दर्ज किया है।