नसीराबाद: देवर-देवरानी समेत सात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, सदर थाने में मामला दर्ज
सोमवार सुबह 10:00 प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनपुरा निवासी एक महिला ने अपने देवर-देवरानी सहित सात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सदर थाने में दर्ज कराया है। पीड़िता संतरा देवी ने शिकायत में बताया कि उसका पति और पुत्र ट्रक चालक हैं और अक्सर घर से बाहर रहते हैं।