मखदुमपुर: टेकउरा गांव में विषैले सांप के काटने से महिला की मौत
विसुनगंज थाना क्षेत्र के टेकउरा गांव में विषैले सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रिंकी देवी (पुत्री गणेश यादव) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह बधार से घर लौट रही थीं, तभी घर के पास गली में उनका पैर सांप पर पड़ गया और उसने डंक मार दिया। वही सदर अस्पताल में चिकित्सक मृत घोषित कर दिया।उक्त जानकारी पुलिस ने शनिवार के दिन 9 बजे दी।