खुरई: खेरा नाका रेलवे गेट नंबर-7 पर मिला बुजुर्ग का शव, रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन से टकराकर हुई मौत
Khurai, Sagar | Aug 19, 2025 मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे खुरई के खेरानाका स्थित रेल्वे गेट नंबर 7 के पास एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला, सूचना मिलते ही जीआरपी सागर ने जाँच प्रारम्भ की कुछ घंटों में मृतक की पहचान राहतगढ़ थाना के दरैया गांव निवासी 66 वर्षीय लालसिंह अहिरवार के रूप में हुई, मृतक के परिजनों ने बताया कि पत्नी की मौत और बेटियों की शादी के बाद अकेलेपन के कारण नशे में यहाँ वहां भटकते थे