खुरई: सिलोधा गांव में 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाए हत्या के आरोप
Khurai, Sagar | Aug 16, 2025 शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे देहात थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल की मर्चुरी पहुंचकर सिलोधा निवासी 30 वर्षीय महिला ऋतू ठाकुर के शव का पोस्टमार्टम कराया, दरअसल शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात को ऋतू ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जाँच में ले लिया है.