खुरई: खाद के लिए परेशान किसानों ने बाईपास रोड पर पठारी चौराहे पर लगाया जाम, अधिकारियों ने दिया आश्वासन
Khurai, Sagar | Aug 18, 2025 सोमवार शाम लगभग 4 बजे बाईपास रोड पठारी चौराहे पर सैकड़ो किसानों ने चक्का जाम कर दिया, दरअसल रविवार रात 2 बजे से खाद विक्रय केंद्र पर किसान खाद के लिए लाइन में लग गए थे दोपहर तक कुछ किसानों को खाद मिलने के बाद केंद्र बंद कर दिया, किसानों ने ब्लेक में दूसरे लोगों को खाद देने का आरोप लगाया, नाराज किसानों ने बाईपास पर चक्का जाम कर दिया अधिकारियों ने आश्वासन दिया