Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

मसूरी कोलूखेत पानी वाले बैंड में अवैध निर्माण पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, पार्किंग और सड़क अतिक्रमण ध्वस्त मसूरी। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और सड़क अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलूखेत स्थित पानी वाले बैंड के पास बनाई जा रही पार्किंग, टाइल्स कार्य और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने बताया कि क्षेत्र में बिना अनुमति पार्किंग निर्माण किए जाने तथा सड़क भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मौके का निरीक्षण किया गया, जिसमें निर्माण कार्य प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना किया जाना पाया गया। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई अमल में लाई गई। एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा बिना प्राधिकरण की अनुमति के पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा था तथा पार्किंग क्षेत्र में टाइल्स भी लगाई जा रही थीं। जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य सड़क की भूमि पर अतिक्रमण कर क्षेत्र का विस्तार किया गया था, जो नियमों के विरुद्ध था। इसी के चलते जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को हटाया गया। उन्होंने कहा कि मसूरी जैसे संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्र में अनियोजित और अवैध निर्माण न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे यातायात, सुरक्षा और पर्यावरण संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। प्राधिकरण ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। अजय मलिक ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें। बिना अनुमति किए गए निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Mussoorie, Dehradun | Jun 16, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.